फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rape ragistered

बालिका से रेप का केस 

Sat, 19 Mar 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
rape ragistered
बलात्कार के बाद जिंदा जलाया गया था
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


गुरुवार की देर शाम सात बजे के करीब किशोरी किसी जरूरी काम से घर के बाहर गई थी। रास्ते में उसे एक युवक ने पकड़ लिया और उसके साथ जोर जबरदस्ती की, विरोध करने पर उसे जानमाल की धमकी भी दी। घटना के बाद डरी सहमी बालिका ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को अपने साथ ही घटना के बारे में बताया। घर के लोगों ने इस घटना की सूचना लालगंज पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पहले तो लालगंज पुलिस ने पीड़ित पक्ष को डांटकर भगा दिया, मगर कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने लाई और उससे पूछताछ की। इसके बाद उसे छोड़ दिया। इस बात की जानकारी होते ही पीड़ित पक्ष के साथ ही गांव के बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने रात में पाकरडाड़ कस्बे के पास जाम लगा दिया। देर रात तक जाम लगाने के बाद पुलिस हरकत में आई और उसने आरोपी युवक विजय कुमार गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ रुधौली एसएन सिंह ने बताया कि आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच पुरानी रंजिश है। मामला रेप का नहीं, छेड़खानी का है। फिर भी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। बालिका का मेडिकल कराने के लिए उसे महिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed