{"_id":"57b9dfb44f1c1bf53ed4ef4a","slug":"rape-of-girls-in-three-juvenile-detention","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से गैंगरेप, तीन किशोर हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका से गैंगरेप, तीन किशोर हिरासत में
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरी चराकर घर लौट रही सात साल की बालिका से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दुराचार के तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। तीनों किशोरवय हैं। घटना कलवारी थाना क्षेत्र की है। घर वालों के मुताबिक शनिवार शाम को बकरी चराकर घर लौटते समय बालिका को घेरकर तीन लड़कों ने मनमानी की। शनिवार रातभर आरोपियों के परिवार के लोग सुलह को दबाव बनाते रहे। बेटी की बदनामी का हवाला देकर डराया भी। हालांकि बेटी के साथ अनहोनी से बेचैन परिवार के लोगों ने रविवार सुबह गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस के मुताबिक आरोप के घेरे में आए तीन दोस्त चंद्रभान, अर्जुन और सचिन को हिरासत में लेकर गैंगरेप और पॉस्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
इस बीच रविवार को कार्रवाई के दौरान भी थाने पर जुटे आरोपी पक्ष के लोग मामले को रफादफा कराने की कोशिश में लगे रहे। पीड़ित परिवार के साथ पुलिस को भी प्रभाव में लेने की कोशिश की। हालांकि एसपी कृपाशंकर सिंह का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराके आगे की कार्रवाई की जाएगी।