फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rampage in open meeting in bargadawa

बरगदवा की खुली बैठक में बवाल

Mon, 13 Jun 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
rampage in open meeting in bargadawa
साऊंघाट ब्लॉक के बेलभरिया गांव में खुली बैठक का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
हर्रैया। पात्र गृहस्थी पात्रता की सूची को लेकर बरगदवा ग्राम सभा की बैठक में जमकर बवाल हुआ। हंगामे के बाद कुछ लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। सेक्रेटरी ने गांव के व्यक्ति पर लोक संपत्ति की क्षति और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 रविवार को ग्राम सभा की खुली बैठक ग्राम प्रधान दिनेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हो रही थी। सेक्रेटरी पूनम श्रीवास्तव ने गृहस्थी पात्रता सूची पढ़नी शुरू ही की थीं कि गांव के रविंद्र कुमार सिंह ने कई नामों पर आपत्ति जताई और सेक्रेटरी से बहस करने लगे। सेक्रेटरी पूनम श्रीवास्तव का आरोप है कि रवींद्र सिंह ने अपशब्दों का प्रयोग किया तथा पात्रता सूची छीन ली और उसे फाड़ डाला। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर एसडीएम ने नायब तहसीलदार विजय कुमार सिंह व राजस्व निरीक्षक गोविंद पांडेय को मौके पर बैठक कराने के लिए भेजा। तब तक पूनम श्रीवास्तव ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गई और अपने साथ हुई बदसलूकी की जानकारी विभागीय कर्मियों को दी। पूनम श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविंद्र को हिरासत में ले लिया है। घटना को लेकर पंचायत कर्मियों में आक्रोश है। आरोपी रविंद्र सिंह का कहना है कि पात्रता सूची छीनने व फाड़ने का आरोप बेबुनियाद है। बैठक में सेक्रेटरी से बहस हुई है मगर कोई बदसलूकी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 नाम बढ़ाने की मांग  
दुबौलिया। ब्लॉक के भेलमापुर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड की जांच के लिए खुली बैठक का आयोजन हुआ। बैठक प्राथमिक विद्यालय रानीपुर दर्बसा में प्रधान कांती पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें 132 पात्र गृहस्थी और 66 अंत्योदय कार्डधारकों की सूची पढ़कर सुनाई गई। 25 पात्रों के नाम सूची में जोड़े जाने की मांग हुई। इसी क्रम में सिंहाराजा में खुली बैठक का आयोजन हुआ। इस मौके पर सेक्रेटरी राजेश पांडेय, दिनेश पांडेय, सत्यदेव सिंह, माता प्रसाद, राम नरायन, दुर्गा प्रसाद, शंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे। 

योजनाओं का लाभ पात्रों को ही मिले
लालगंज। ब्लॉक क्षेत्र बनकटी के ग्राम पंचायत भिटहां में हुई खुली बैठक में नोडल अधिकारी ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्रों को ही मिलना चाहिए। इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। सेक्रेटरी राम सहाय ने अन्त्योदय कार्ड धारकों तथा पात्र गृहस्थी की सूची गांव वालों को सुनाई। ग्राम पंचायत अधिकारी कोटेदार को पल्टूराम को लॉगबुक दिखाने की बात कही। कुछ बीपीएल कार्ड धारक राशन न मिलने की बात कही। इसी बीच निराश्रित राम कुबेर ने कहा कि हमारे पास कोई कार्ड नहीं है। सेक्रटरी ने जांच के बाद कार्ड दिलाने की बात कही। नोडल अधिकारी इंद्रजीत ने कहा कि पात्रों को लाभ मिले इसके लिए सामूहिक प्रयास हो।  अपात्र लोगों का नाम सूची से हटा कर पात्रों का नाम दर्ज किया जाए । ग्राम प्रधान विजय कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि कोटेदार के विरुद्ध कोई शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी। सुरेंद्र पाल, विजय प्रताप, उमाशंकर पाल, जवाहरलाल पाण्डेय, संतराम चौधरी, रायज्ञ पांडेय, विजय बहादुर, वीरेंद्र पांडेय, संतराम चौधरी, उग्रसेन, राम सुरेश आदि शामिल रहे।


बेलभरिया में हुआ हंगामा
साऊंघाट। ब्लॉक के बेलभरिया के प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को खुली बैठक का आयोजन प्रधान सरिता शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। सूची को पढ़कर सुनाया गया। लोगों ने सूची में अपात्रों का नाम सुनकर हंगामा करने लगे और सूची से नाम हटाने की मांग की। अपात्रों के स्थान पर पात्रो के नाम जोड़ने की मांग उठाई गई। 216 पात्र गृहस्थी से 29 अपात्र के नाम काटे जाने की मांग किया। वहीं अंत्योदय में 54 में 8 अपात्र पाए गए। बैठक में सेक्रेटरी डीएन सिंह, प्रधानपति श्यामा चरण शुक्ल, कोटेदार राम नरायन शुक्ल, राम देव यादव, राम सुंदर, बाल मुकुंद शुक्ल, राम गोपाल पांडेय, श्रीपति शुक्ल, रामदीन पटवा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed