फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rampage in open meeting

लपसी की खुली बैठक में हंगामा

Sat, 11 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
rampage in open meeting
सल्टौवा विकास खंड के लपसी गांव में खुली बैठक। - फोटो : अमर उजाला
सल्टौआ। ग्राम पंचायत लपसी के प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्रधान विश्वनाथ वर्मा की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। गहमा गहमी के बीच हुई बैठक में पात्र गृहस्थी से छूटे हुए लोग का नाम सूची में शामिल किया गया। 
विज्ञापन


नोडल अधिकारी विकास कुमार के देख रेख में ग्राम पंचायत सेक्रेटरी मायावती त्रिपाठी ने पात्र गृहस्थी की सूची पढ़कर सुनाई। सूची में अपात्रों का नाम शामिल होने पर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई और उनके स्थान पर पात्रों का नाम जोड़ने की मांग की। ग्राम पंचायत सूरतगढ़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनवां में प्रधान सुधीर कुमार त्रिपाठी के अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई और ग्राम पंचायत सेक्रेटरी महेंद्र यादव ने जैसी ही पात्र गृहस्थी की सूची पढ़ी।
विज्ञापन


लोग अपात्रों का नाम सुनकर हंगामा कर सूची से नाम हटाने की मांग करने लगे। अपात्र पाए जाने पर आठ लोगों के नाम  हटाए गए। लेखपाल बालकृष्ण उपाध्याय, एसके त्रिपाठी, रक्षाराम, कृष्ण कुमार, हरिओम, दिनेश तिवारी, रामयज्ञ, अशोक, अमरनाथ, रामदीन, राकेश, दीपक, ओमप्रकाश तिवारी, परमात्मा यादव, अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 अपात्र मिले, सूची से नाम काटा 
कप्तानगंज। ब्लॉक के नयकापार ग्राम पंचायत में शनिवार को हुई खुली बैठक में पात्र गृहस्थी की सूची में 20 अपात्र मिले। बैठक की शुरुआत में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों की सूची पढ़कर सुनाई गई। नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त विपणन निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्त और सेक्रेटरी शीतला यादव ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्ड धारकों के चयन पर विचार हुआ।


बैठक में लोगों को 182 पात्र गृहस्थी और 72 अंत्योदय कार्ड धारकों की सूची पढ़कर सुनाई गई। इसमें 20 ऐसे कार्डधारक मिले जो ट्रैक्टर और जीप के मालिक हैं। ऐसे लोगों का नाम पात्रता की सूची से काट दिया गया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि बलराम कनौजिया, भानु प्रताप, कारिया चौधरी, राम दुलारे चौधरी, राम सेवक, राम शंकर तिवारी, जंगदबा तिवारी, बाबूलाल, श्रीराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed