फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rampage in mobile phone theft

मोबाइल चोरी को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Sat, 28 May 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
rampage in mobile phone theft
मारपीट मंे घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के जमुआर पांडेय गांव में मोबाइल चोरी के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले मेें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के रिश्तेदारों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हाकिम सिंह पुत्र ईश्वरनाथ सिंह ने गांव के ही उदय सिंह पुत्र नरसिंह बहादुर पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। इस पर उदय सिंह और उनके परिवार के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। मामला बढ़ा तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


पहले पक्ष से हाकिम सिंह की तहरीर पर उदय सिंह पुत्र नरसिंह, नरसिंह बहादुर सिंह निवासी जमुआर पांडेय, करमजीत पुत्र रामदवन, जीत बहादुर पुत्र करमजीत सिंह, अमरजीत पुत्र रामदवन सिंह निवासी रमवापुर राजा थाना दुबौलिया के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष की सुनीता सिंह पत्नी नरसिंह बहादुर सिंह की तहरीर पर वेदमणि सिंह पुत्र ईश्वरनाथ सिंह, सावित्री देवी पत्नी ईश्वरनाथ सिंह, वंदना पुत्री ईश्वरनाथ सिंह, सुनीता सिंह पत्नी वेदमणि सिंह निवासी जमुआर पांडेय थाना दुबौलिया के अलावा जंगबहादुर सिंह पुत्र उदयराज सिंह निवासी कुकुरीपुर थाना दुबौलिया के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ जयदीप दुबे ने कहा कि मोबाइल चोरी के विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने आपस में मारपीट की थी। दोनों तरफ से तहरीर दी गई थी, ऐसे में क्रास केेस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed