फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rampage in minor problem

मामूली बात पर मारपीट में तीन महिलाएं घायल

Sun, 26 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
rampage in minor problem
विवाद में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
परशुरामपुर(ब्यूरो)। पिता के लगवाए ट्यूबवेल के इस्तेमाल को लेकर थाना क्षेत्र के सलेमपुर पांडेय गांव में सगे भाइयों के बीच विवाद छिड़ गया। झगड़े में महिलाएं भी शामिल हो गईं और उनमें मारपीट होने लगी। घटना शनिवार दोपहर 12 बजे की है।  

वहां के चुन्नी लाल ने अपने खेत में ट्यूूबवेल लगवा रखा है। शनिवार को उनके पुत्र राम प्रसाद ट्यूबवेल चला कर खेत में पानी भर रहे थे। इनके सगे भाई राम लौटन की पत्नी रेखा और बेटी रुक्मिणी के अलावा बलराम की पत्नी प्रियंका इसे चलाने से मना करने लगीं। इसको लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस मारपीट में रेखा, रुक्मिणी और प्रियंका चोटिल हो गईं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और राम लौटन की तहरीर लेकर एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

तार हटाने को लेकर भाइयों में मारपीट
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के मुसहा बरहपेड़ा गांव में बिजली के लटक रहे हटाने को लेकर सुखराम के बेटे राम बचन और राम चेत के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों परिवार वालों में जमकर लाठियां चलीं। इस मारपीट में राम बचन की पुत्री उर्मिला तथा रामचेत की पुत्री शीला, पुत्र सूरज और पत्नी मैना को चोटें आईं। पुलिस ने एक पक्ष से उर्मिला की तहरीर पर रामचेत, मैना, सुभाष और शीला के विरुद्ध और दूसरे पक्ष के रामचेत की तहरीर पर भानू, राम तौल और राम बचन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। चारों घायलों को सीएचसी बभनान मेडिकल के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed