{"_id":"59fb64564f1c1b87698b8f88","slug":"rampage-during-bhandara","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकथा के भंडारे में घमासान,कई चोटहिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामकथा के भंडारे में घमासान,कई चोटहिल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
राम कृपाल दास कुटी पर रामकथा के भंडारे में जमकर बवाल हुआ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया। क्षेत्र के चिलमा चौबे स्थित राम कृपाल दास कुटी पर चल रही रामकथा के समापन भंडारे में बृहस्पतिवार शाम जमकर बवाल हुआ। मारपीट होते देख पंडाल में भगदड़ मच गई। पूरा आयोजन तितर-बितर होने के बाद गंभीर रूप से घायल शरद उर्फ जय प्रकाश चौबे को इलाज के लिए ले जाया गया। कई अन्य भी चोटहिल हैं जो निजी स्तर पर इलाज करा रहे हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है।
बृहस्पतिवार को बाजार से सटे चिलमा चौबे कुटी पर चल रही श्रीराम कथा का भंडारा था। काफी लोग उसमें प्रसाद पाने पहुंचे थे। देर शाम करीब सात बजे उसी गांव का युवक कुछ साथियों को लेकर पड़ोसी गांव बड़ोखर के एक लड़के को पीट दिया।
पिटने वाले लड़के ने जैसे ही यह बात फोन पर अपने घर बताई, वहां से 12-15 लोग आ पहुंचे। मौके पर लड़ाई करने वाले तो नहीं मिले लेकिन वे सभी जय प्रकाश उर्फ शरद चौबे पर टूट पड़े। लाठी-डंडे से उन्हें पीटकर लहूलुहान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता का कहना है कि दोनों पक्षो में तानतनी है। इसे देखते हुए तत्काल कार्रवाई की जा रही है। अभी तहरीर भी नहीं मिली है।