फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   raised issue of commercialization of education

शिक्षा के बाजारीकरण के विरुद्ध उठी आवाज

Mon, 02 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
raised issue of commercialization of education
जन अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती । शिक्षा में बाजारीकरण के खिलाफ जन अधिकार मोर्चा के बैनर तले छात्रों, युवाओं, किसानों, विकलांगों ने सोमवार को प्रदर्शन कर धरना दिया। गांधी कला भवन पर सभी संगठन के लोग एकत्र हुए,जहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। परिसर में प्रदर्शन के साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन और तमाम लोगों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र प्रशासन को सौंपा गया। जिसमें सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाना अनिवार्य किए जाने, जवाबदेही तय किए जाने, फीस और प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी रोकने आदि मांगें की गई हैं। 
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश कुमार सोनकर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शिक्षा पर भारी भरकम बजट खर्च तो कर रही हैं, मगर आज भी आम आदमी का बेटा महंगे व्यावसायिक शिक्षा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा बाजार के चंगुल में जकड़ी हुई है।  
विज्ञापन


सभा को अमित मिश्र, पंकज राव, धनंजय श्रीवास्तव, सुनील चौधरी, सौरभ श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, भाकियू के दिवान चंद्र पटेल, राम नवल किसान, शोभा राम ठाकुर, राम मनोहर चौधरी, गनीराम, एपीएन पीजी कालेज अध्यक्ष महिपाल पटेल  ने भी सभा को संबोधित करते हुए अभिभावकों से आगे आने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सलमान हसन, मो. अफजल, सद्दाम, भगवान दास, हरीश दरवेश, नवाब अली आदि मौजूद रहे।

मानदेय कटौती पर भड़के अनुदेशक
बस्ती। केंद्र सरकार को भेजे 15 हजार रुपये मानदेय प्रस्ताव में कटौती से नाराज अनुदेशकों ने शास्त्री चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कटेश्वर पार्क में बैठक कर आंदोलन तेज करने को कहा। जिलाध्यक्ष मो. वसीम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मानदेय देने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन केंद्र ने उस पर अड़ंगा लगा दिया। जिला महामंत्री उमेश यादव ने कहा कि तीन माह पहले  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसी मांग को जायज ठहराया था। जिला संयोजक शंभूनाथ सिंह ने कहा कि यह दोहरी नीति नहीं चलने दी जाएगी। मीडिया प्रभारी सनोज कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सिंह, प्रदेश सचिव नीरज कुमार, सुरेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed