{"_id":"573b64cb4f1c1b3e65ac7264","slug":"power-cut-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट से नाराज कर्मियों ने ठप कर दी बिजली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट से नाराज कर्मियों ने ठप कर दी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। लाइनमैन के साथ मारपीट से नाराज बिजली कर्मियों ने आवास विकास कालोनी की विद्युत आपूर्ति चार घंटे तक बाधित कर दी। मामला कोतवाली तक पहुंचा। वहां पर आरोपी व्यक्ति के लिखित में माफी मांगने के बाद मामला जार कहीं शांत हुआ, उसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
एसडीएम टाउन ने बताया कि मंगलवार को दिन में लगभग तीन बजे आवास विकास कालोनी में बिजली का तार टूटकर गिर गया था, जिसे ठीक करने के लिए लाइनमैन नंदलाल को भेजा गया। बताया कि जब लाइनमैन ने शटडाउन लेकर काम शुरू किया तो पंकज चौधरी नाम का एक व्यक्ति लाइनमैन के पास आया।
लाइन बंद करने का कारण पूछा। जबतक लाइनमैन कारण बताता, उसने लाइनमैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे नाराज होकर सभी लाइनमैनों ने आवास विकास कालोनी वाले फीडर को बंद कर दिया। इसी बीच पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस पंकज को पकड़ कर कोतवाली ले गई, और वहां पर लिखित और पैर पकड़कर माफी मांगने के बाद समझौता हुआ, उसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। विद्युत आपूर्ति लगभग सात बजे शाम को बहाल हुई। इस बीच बिजली के बिना लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।