{"_id":"57376dc44f1c1b360791a57b","slug":"power-cut-created-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के साथ पानी के लिए भी जूझे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के साथ पानी के लिए भी जूझे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी में जला ट्रांसफार्मर।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। टीवी टावर के पास लगा ट्रांसफॉर्मर शुक्रवार रात 11 बजे जल जाने से आवास विकास कॉलोनी के लोगों के लिए शुक्रवार की रात और शनिवार को पूरा दिन परेशानियों से भरा रहा। जैसे-तैसे लोगों ने रात गुजारी। सुबह पानी का संकट खड़ा हो गया। पानी के लिए लोग एक दूसरे संपर्क करने लगे। दोपहर में चार सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया तो 15 मिनट भी न चल सका। शाम को किसी तरह 630 केवीए का ट्रांसफॉर्मर का इंतजाम किया गया।
शुक्रवार रात 11 बजे अचानक बिजली गुल हुई तो लोग इस उम्मीद मेें रहे कि कुछ देर सप्लाई आ जाएगी। लेकिन, जब काफी देर हो गई तो लोग परेशान होने लगे। तब तक घरोें में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए। उमस भरी गर्मी के चलते अधिकतर लोगों ने छतों और सड़कों पर टहलते हुए रात गुजारी। सुबह बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफॉर्मर जल जाने की जानकारी दी गई।
12 घंटे बाद जब जले हुए ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाया तो मुश्किल से 15 मिनट चला और उसके बाद नया लगा चार सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर भी अचानक जल गया। आनन फानन में 630 केवीए के ट्रांसफॉर्मर का इंतजाम किया गया। एसडीओ टाउन आर कौशल ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर दोबारा न जले इसके लिए 630 केवीए का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी में लगे ट्रांसफॉर्मर का बार बार जल जाना और उससे लोगों को परेशान होना आम बात हो गई है। एसडीओ का कहना है कि गर्मियों में लोड बढ़ जाने से ट्रांसफॉर्मर जल जाता है। साथ ही उन्होंने यह भी इस कॉलोनी में कई लोग ऐसे हैं, जो बिना मीटर के बिजली का प्रयोग कर रहे है, जिससे पता ही चल पाता कि बिजली की कितनी आवश्यकता है। बताया कि अभियान चलाकर पूरे आवास विकास कॉलोनी की जांच की जाएगी। रामचंद्र, मनीष श्रीवास्तव, कन्हैयालाल और प्रमिला सहित अन्य ने बताया कि विभाग की लापरवाही के चलते बार बार ट्रांसफॉर्मर जल जा रहा है, जिससे यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि सबसे अधिक परेशानी पानी को लेकर होती है। जिनका मकान पहले या दूसरे माले पर है, उन्हें काफी दिक्कत होती है।