फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pornography on the injury, holding 11

अश्लीलता पर चोट, 11 पकड़े

Sat, 06 Aug 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 06 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pornography on the injury, holding 11
पॉर्न - फोटो : getty
पुलिस ने अश्लीलता फैलाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कुछ ही घंटे के अभियान में जगह-जगह छापेमारी शुरू हुई तो कंप्यूटर सेंटर, साइबर कैफे और नेट कैफे के शटर डाउन हो गए। इस दौरान 11 लोग गिरफ्तार किए गए। इन पर पोर्न वीडियो डाउनलोड करके दूसरों को देने, अश्लील गाना बजाने और आपत्तिजनक क्लिप/फोटो रखने के आरोप में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए।  एसपी कृपाशंकर सिंह के अनुसार यह कार्रवाई रोजाना होती रहेगी। 
विज्ञापन


पुरानी बस्ती पुलिस ने मनोज सैनी निवासी मरवटिया, राहुल निवासी सुगर मिल कालोनी लखनौरा, संदीप जायसवाल निवासी पाण्डेय बाजार बांसी रोड, उमेश  कुमार गुप्ता निवासी पांडेय बाजार के खिलाफ कार्रवाई की । उधर कलवारी पुलिस ने चंद्रशेखर उर्फ लल्ले निवासी पाऊं, जितेंद्र कुमार व रोहित कुमार निवासी उंजी थाना दुबौलिया  को गिरफ्तार किया। रुधौली पुलिस ने हनुमान गंज में अनिल कुमार निवासी रायनगर को गिरफ्तार किया। इसी तरह सोनहा पुलिस ने भानपुर में दुर्गेश कुमार, सोनहा बाजार में दिलीप कुमार निवासी चक्कर चौराहा, गुडडू कुमार को छापेमारी के दौरान पकड़ा। इन सभी के कब्जे से भारी मात्रा में अश्लील सीडी, कंप्यूटर सिस्टम, मोबाइल चिप आदि बरामद की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed