फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police helped

गोद में घायलों को उठाकर पुलिस पहुंचाई

Fri, 12 Oct 2018 12:14 AM IST
basti
basti Updated Fri, 12 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
police helped
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विक्रमजोत। मझौआ दुबे गांव के पास डीसीएम हादसे में 32 पशु व्यापारियों के घायल होने की जानकारी पर छावनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। डीसीएम में फंसे व्यापारियों को गोद में लेकर एंबुलेंस तक पहुंचाया।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार भोर करीब 3:30 बजे होने से फोरलेन पर आवागमन बहुत कम था। मौके पर पहुंचे छावनी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही, विक्रमजोत चौकी प्रभारी संतोष सिंह व सिपाही संतोष यादव ने वाहन में फंसे गंभीर घायलों को गोद में लेकर एंबुलेंस तक पहुुंचाना शुरू कर दिया। महज चार सिपाहियों की टीम के साथ पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी पर भी चिकित्सकों और अन्य स्टाफ कम होने पर खुद बेड तक पहुंचाया। सभी के इलाज में सहयोग करते देखकर अन्य लोग भी पुलिस के कायल हुए। यहां डॉक्टर से ज्यादा घायलों की मददगार पुलिस ही दिखी। घायलों की देखभाल में लापरवाही की सूचना पर पहुंचे जिले के उच्च शिक्षा अधिकारी स्टाफ से नाराज दिखे तो सिपाही संतोष यादव को देखकर कहा कि काश सभी पुलिस के सिपाही इसीतरह होते। 
विज्ञापन


 एएसपी पंकज भी हुए कायल 
मझौआ दुबे गांव के पास हुए हादसे के बाद पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पंकज ने सीएचसी में घायलों का हाल जानना चाहा लेकिन डॉक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि सभी घायलों को रेफर कर दिया गया है। एएसपी ने मझौवा दुबे घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम भी देखा। पुलिस कर्मियों की सक्रियता की जानकारी पर सभी के कार्यों का सराहना कर संबंधित घटना में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed