फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   people beaten a person in doubt of thief

चोर के संदेह में एक को गांव वालों ने पीटा

Tue, 22 May 2018 12:14 AM IST
basti
basti Updated Tue, 22 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
people beaten a person in doubt of thief
क्षतिग्रस्त की गई बाइक। - फोटो : amar ujala
परशुरामपुर। 
विज्ञापन

चोरी की बढ़ रही घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। ऐसे में रात के समय किसी संदिग्ध के दिखाई देने पर भीड़ उसे घेरकर पूछताछ करने लगती है। रविवार रात संदिग्ध बाइक सवार युवकों को रोक कर भीड़ ने पूछताछ की। संदेह होने पर जमकर पिटाई की और बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। 
परशुरामपुर के आधा दर्जन गांवों में तीन दिन पहले चोरों ने उत्पात मचाया था। इससे पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकीं। इससे गांव वालों में दहशत और गुस्सा भी है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे अमौली बाजार के पास दो युवक बाइक से परशुराम पुर से बभनान की तरफ जा रहे थे। बाजार में पानी पीने रुके तभी बाजार वालों ने दोनों को घेर लिया। पूछताछ शुरू कर दी। संदेह होने पर पीटना शुरू कर दिया। इसमें से एक युवक किसी तरह भाग निकला। बाजार वालों ने 100 नंबर पुलिस को बुलाकर युवक को सौंप दिया। थाने पर लेकर आई पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो उसने अपना नाम खलील अहमद निवासी बढ़या थाना खोड़ारे जिला गोंडा बताया। परशुरामपुर एसओ रमेश ने बताया कि युवक की पहचान हो गई है। नौटंकी ग्रुप में डांस कलाकार है। उसके साथ जो भी हुआ गलतफहमी में हुआ। गुरुवार/शुक्रवार रात की चार-चार चोरियों के खुलासे में नाकाम पुलिस से लोगों का गुस्सा बढ़ा है। चोर पकड़ने के नाम पर क्षेत्र में घूमकर दाल बेचने वाले तथा अन्य फेरी दुकानदारों को पुलिस थाने लाकर पूछताछ करती है। अभी तक ऐसे पांच छह लोगों से पूछताछ कर चुकी है। संदिग्ध के दिखाई देने पर ग्रामीण आक्रामक हो जाते हैं।
विज्ञापन

अरबापुर में भी घुसे चोर, गहने, नकदी ले गए
नगर बाजार। 
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम अरबापुर में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। जेवरात और नकदी समेत अन्य कीमती सामान समेट कर चलते बने। सोमवार सुबह नगर के थानेदार और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घुमंतू जाति के तीन लोगों को शक के आधार पर थाने लाकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरबापुर निवासी सुनील कुमार सिंह के मकान में रविवार/सोमवार की रात करीब सवा दो बजे छत के रास्ते से चोर घर में घुस गए। कमरे में रखे बॉक्स को तोड़कर उसमें रखे जेवरात और 77 हजार रुपये तथा चांदी के सिक्के और मंगल सूत्र उठा ले गए। सुनील कुमार सिंह ने बताया कि छत के रास्ते चोर अंदर पहुंच गए जबकि छत पर भाभी व उनकी तीन बेटियां सो रही थीं। कमरे में रखा बॉक्स तोड़कर नकदी और जेवरात आदि उठा ले गए तथा छोटे बॉक्स को ले जाकर सीवान में फेंक दिया। कमरे में छोटा बॉक्स उठाया तो खुद सुनील सिंह सो रहे थे लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी किसी की नींद नहीं खुली। सोमवार सुबह जब परिवार वालों की नींद खुली तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष राम आशीष यादव व फॉरेंसिक टीम पहुंची। शक के आधार पर घुमंतू जाति के तीन लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। सुुनील सिंह ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दिखावे की पुलिसिंग, खतरे में दोआबा

बस्ती। 
सुरक्षा के नाम पर दिखावे की सतर्कता आम-आवाम पर भारी पड़ती जा रही है। घर के अंदर रखी खून पसीने की कमाई पर कब डाका पड़ जाए, कहना मुश्किल है। पुलिस गश्त और निगरानी सिर्फ जुबानी जमा खर्च तक रह गई है। अगर ऐसा न होता तो उस मनवर-कुआनो दोआबा में चोरियों का सिलसिला न शुरू हुआ होता, जहां पिछले तीन-चार पीढ़ियों में किसी के घर चोरी नहीं हुई थी। लेकिन रविवार की रात अरबापुर में सुनील सिंह के घर और करीब दो महीने पहले वहीं से कुछ दूरी पर स्थित कटरुआ दल थम्हन सिंह गांव में चोरी होने के बाद से क्षेत्र में डरे हुए हैं। बहादुरपुर ब्लॉक मुख्यालय से जिले के उत्तर-पूर्वी हिस्से के करीब 70 गांव जो नगर, लालगंज व कलवारी थानाक्षेत्र के निवासियों का मुख्य पेशा खेती है। ज्यादातर युवक रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर पर बुजुर्ग बच्चे और महिलाएं ही मौजूद रहती हैं।  


क्षेत्रीय लोग बोले, दिखावा करती है पुलिस 
प्रतापपुर के निवासी इंद्रजीत सिंह, माड़न ने राजू सिंह, बसंत यादव, नरायनपुर के राम करन यादव, नरायनपुर के बीडीसी सदस्य धीरेंद्र प्रताप, प्रधान रणजीत सिंह आदि ने बताया कि उस क्षेत्र में कभी भी चोरियां नहीं होती थीं। सबका कहना है कि पुलिस की गश्त केवल शहर और कस्बों में होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed