{"_id":"b18a332e7c5795fd2593863381114e04","slug":"pachpediya-road-made-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचपेड़िया मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पचपेड़िया मार्ग पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। गुणवत्ताविहीन पचपेड़िया मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद नहीं
विज्ञापन
होने पर आम आदमी के कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने मार्ग पर जाम लगा दिया।
दो घंटे तक लगे जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ ने आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं
को शांत किया।
बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवान समदर्शी की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ता पचपेड़िया मार्ग पर पहुंचे और वहां पर जाम लगा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाईवे संपर्क मार्ग से अंदर आने वाले बड़े वाहनों का आवागमन बंद किया जाए।
पचपेड़िया सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। जबकि नाले के निर्माण ठीक न होने से दीवार दरक गई है। निर्माण के बाद सड़क कई जगह धंस गई है। दो दिन पहले ट्रक पलट गया था। इससे दुर्घटना होते-होते बच गई।
‘आप’ कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई एवं संबंधित अभियंता व नगरपालिका ईओ को जांच पूूरी होने तक निलंबित किए जाने की मांग की है।
इस मौके पर सत्य प्रकाश, ज्ञान प्रकाश, अभिषेक गुप्ता, चंद्र देव गौड़, मनोज मिश्रा, बब्बू तिवारी, रवि मिश्रा, राहुल सोनी, आर्यन शुक्ला, छोटे शुक्ला आदि मौजूद रहे।