फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   outer found working in nagarpalika

बाहरी कर रहा था सरकारी काम, पकड़ा गया

Fri, 16 Mar 2018 10:40 PM IST
basti
basti Updated Fri, 16 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
outer found working in nagarpalika
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से वार्ता करते लोग। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में वरासत, भवन और संपत्तियाें के खारिज दाखिल के पटल पर शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंद्र मोहन गर्ग ने छापा मारा। सरकारी कर्मचारी की ओर से निजी व्यक्ति काम करते मिला। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई की संस्तुति की लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।
पहले से शिकायत मिल रही थी कि गोपनीय अभिलेखों का रिकॉर्ड एक बाहरी व्यक्ति रखता है। शिकायत के आधार पर शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंद्रमोहन गर्ग नगर पालिका परिषद के उक्त पटल पर करीब 12 बजे पहुंच गए। यहां काउंटर पर संबंधित सहायक की गैरमौजूदगी में एक अन्य व्यक्ति जिसे पालिका का अवकाश प्राप्त कर्मी बताया गया है। काम करते हुए पाया गया। पटल पर बैठे एक नागरिक के खारिज दाखिल के दस्तावेज पर संबंधित निजी व्यक्ति लिखा-पढ़ी कर रहा था, जो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को नागवार गुजरा। उन्होंने तत्काल निजी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने खुद को पालिका का रिटायर्ड कर्मी बताया। उसने यह भी स्वीकार किया कि उससे पटल सहायक राजकुमार श्रीवास्तव लिखा-पढ़ी का काम लेते हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका के गोपनीय अभिलेखों को किसी निजी व्यक्ति के पास होने को कानूनन जुर्म मनाते हुए कार्रवाई की संस्तुति और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश ईओ को दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर ईओ ओम प्रकाश ने तत्काल निलंबन आदेश की स्वीकृति देते हुए पालिकाध्यक्ष के समक्ष इसे प्रस्तुत किया, जिसे पालिकाध्यक्ष ने खारिज कर दिया है। पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका में उक्त पटल पर रिटायर्ड कर्मी बैठा था, जो अपराध नहीं है। संबंधित कर्मी पर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। ऐसे में संबंधित कर्मी पर कोई अपराध नहीं बनता। बेवजह कर्मियों को तंग नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

 ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बोले 
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंद्रमोहन गर्ग ने कहा कि कोई भी सरकारी दस्तावेज किसी प्राइवेट व्यक्ति के हाथ में नहीं हो सकता। मौके पर निजी व्यक्ति के हाथ में ये दस्तावेज पाए गए हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यह मेरे संज्ञान में नहीं है, मगर मैं अपने स्तर से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed