फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one died in accident0

टैक्टर-ट्रॉली से बाइक भिड़ी, एक की मौत

Wed, 16 Jan 2019 12:49 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 16 Jan 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
one died in accident0
डेमो - फोटो : डेमो
बभनान। हलुआ बाजार मार्ग पर उकरहा गांव के निकट अनियंत्रित बाइक व ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक चालक 32 वर्षीय दद्दन व उसका साथी घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दद्दन की मौत हो गई। 
विज्ञापन

सोनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठिला गांव निवासी दद्दन पुत्र राजाराम अपने गांव के 25 वर्षीय राम दुलारे उर्फ नाटे पुत्र झब्बन के साथ बाइक से सोमवार की रात करीब 8:00 बजे बभनान से हलुआ बाजार की तरफ तेज गति से जा रहे थे। उकरहा गांव के निकट भिड़ंत हो गई। दद्दन व उनके साथ बैठे रामदुलारे का सिर फट गया। डॉक्टर अमरजीत चौरसिया ने बताया कि दूसरे घायल युवक का इलाज जारी है। प्रभारी थानाध्यक्ष गौर जगन्नाथ यादव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में है। 
विज्ञापन

बाइक बचाने में बेकाबू हुुई कार, दो घायल
सोनहा। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित महनुआ तिराहे पर मंगलवार सुबह बाइक को बचाने में कार बेकाबू हो गई। पलटने से कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक की हालत गंभीर है। हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। बाइक सवार कोठिली गांव से दसिया रोड होकर महनुआ तिराहे पहुंचे थे कि डुमरियागंज की तरफ से अचानक तेज रफ्तार कार आ गई। सामने पड़े बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित हो कर पलट गई। इसमें सिद्धार्थनगर के इटवा थाने के इटवा निवासी अमन पुत्र ओंकार और नरायन गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद जुटे लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेज गया। जहां की हालत गंभीर बनी हुई। बाइक चालक को हल्की चोट लगी है। सोनहा बाजार में इलाज कराकर चले गए। सोनहा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष अमरीश कुमार ने बताया कि घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। क्षतिग्रस्त कार थाने पर लाई गई है। घर वालों को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed