फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one dead in an accident on highway

हाइवे पर हादसे में किशोर की मौत

Tue, 19 Apr 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
one dead in an accident on highway
हरैया थाना क्षेत्र के तेनुवा गांव के पिकअप सवार लालचंद की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर घर पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। हर्रैया। थाने के तेनुआ गांव के पास बेकाबू ट्रक की पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। किशोर के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


हर्रैया थाने के खरका देवरी निवासी 15 वर्षीय किशोर लालचंद्र पुत्र भगवान दास महराजगंज कस्बे के लक्ष्मी डीजे सिस्टम पर काम करता था। रविवार को एक शादी समारोह में डीजे सिस्टम बजाने के लिए हर्रैया के अमारी बाजार गया था। सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे वह पिकप पर डीजे के साथ महराजगंज के लिए वापस आ रहे पिकअप के ऊपर लालचंद्र बैठा था। जैसे ही पिकअप हाइवे के तेनुआ गांव के निकट पहुंचा, तभी पिकअप के सामने एक जानवर आ गया।
विज्ञापन


उसको बचाने के चक्कर में पिकअप चालक ने ब्रेक ले लिया। इसी बीच पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई। पिकप पर बैठे लालचंद्र और महराजगंज निवासी 30 वर्षीय पप्पू नीचे गिर गए। ट्रक लालचंद्र को कुचलते हुए आगे निकल गई। मौके पर उसकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पप्पू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया। इधर, लालचंद्र की मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया  गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छिन गया परिवार का सहारा
महराजगंज। सड़क हादसे में मारे गये किशोर लालचन्द्र की मौत से उसका पूरा परिवार टूट गया है। वह अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था उसके पिता भगवान दास की आठ साल पहले रेल र्दुघटना में मौत हो गयी थी। उसके परिवार में माता जामिंत्री देवी और उसका बड़ा भाई लाल जी 22 वर्ष दिल्ली में मजदूरी करता है और उसका छोटा भाई सुजीत 12 वर्ष और बहन अंजू10 वर्ष गांव के ही स्कूल में पढ़ाई करते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed