{"_id":"56e9a8e64f1c1b59758b4717","slug":"one-dead-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो सगे भाई घायल, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दो सगे भाई घायल, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कप्तानगंज थाने के गोविंदपारा गांव के निकट बेकाबू ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल को कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने दोनो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
दुबौलिया थाने के रानीपुर लाद गांव निवासी रामकुमार 24 वर्ष और इनका छोटा भाई राजकुमार 22 वर्ष पुत्रगण परदेशी बुधवार को बाइक से बुआ के घर नगर थाने के बढ़नी गांव जा रहे थे। बाइक बड़ा भाई रामकुमार चला रहा था।
पूर्वाह्न 11 बजे जैसे ही ये दोनों कप्तानगंज थाने के गोविंद पारा गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की बाइक टक्कर हो गई। रामकुमार सड़क के किनारे जा गिरे जबकि सड़क पर गिरे राजकुमार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दोनों को पहले सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में राजकुमार की मौत हो गई। जबकि बड़े भाई रामकुमार का उपचार चल रहा है। वहीं भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
दिवंगत राजकुमार राष्ट्रीय कृषक इंटर कॉलेज सूदीपुर में हाईस्कूल का छात्र था जबकि राम कुमार इंटर का छात्र बताया जा रहा है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उसके परिवार में पिता परदेशी राजस्थान में मजदूरी करते है। राजकुमार अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।