फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Officers inspected jail

अफसरों ने देखा कारागार का हाल

Mon, 27 Jun 2016 11:32 PM IST
basti
basti Updated Mon, 27 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Officers inspected jail
जायजा - फोटो : ramesh mishra
बस्ती। सोमवार को दोपहर न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जनपद कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। करीब सवा घंटे तक भीतर का कोना-कोना खंगालने के साथ ही बंदियों से बातचीत भी की। उनसे दिक्कत के बारे में पूछे और जरूरी हिदायत भी दी। डीएम ने बताया कि अधिक भीड़ के चलते जो भी व्यावहारिक समस्या आ रही है, उसके निदान का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला जज अनिल कुमार पुंडीर, डीएम नरेंद्र सिंह पटेल, एसपी कृपाशंकर सिंह के अलावा प्रभारी सीजेएम पीके गुप्ता समेत अन्य अधिकारी जेल में जा धमके। जेलर बीके मिश्र और डिप्टी जेलर के साथ सबसे पहले अफसरों ने बंदियों की बैरक का निरीक्षण किया। साथ ही मेस, अस्पताल, भंडार, महिला बैरक का भी जायजा लिया। परिसर में हाल ही में शुरू हुई पीसीओ और मुलाकातियों के लिए चाय-कैंटीन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा आन लाइन पेशी के बारे में भी पूछताछ की गई। अधिकारियों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि 480 की क्षमता की जेल में एक हजार के आसपास बंदियों को रखना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed