फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   murder conspiracy in jail

जेल में रची गई थी प्रधान की हत्या की साजिश

Mon, 25 Dec 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
murder conspiracy in jail
चेनुई मेहरई के प्रधान की हत्या से मातम।  - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
बस्ती/मुंडेरवा। चेनुई के ग्राम प्रधान रामचरित्र की हत्या की साजिश जेल की बैरक में रची गई। कानून और पुलिस को चकमा देने के लिए साजिशकर्ता ने महुली थाने में दर्ज पुराने मुकदमे में जमानत निरस्त करा ली ताकि सीधे तौर पर कोई उसकी गर्दन न पकड़े।
विज्ञापन


मगर रविवार को महुली थाने में रामचरित्र के पुत्र राम बचन ने तहरीर में रामकेश सहित तीन को नामजद किया तो पुलिस की परेशानी दूर हो गई। माना जा रहा है कि जेल में बंद रामकेश के इशारे पर ही रामचरित्र की हत्या की गई।
विज्ञापन


राम बचन के अनुसार, एक सप्ताह पहले गांव के राजदेव चौधरी और धनपत ने उन्हें बुलाकर कोटेदार का साथ न देने की धमकी दी। माना जा रहा है कि इसी ने प्रधान को रास्ते से हटाने का फैसला किया। प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में राम चरित्र के निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामकेश मात्र आठ वोटों से हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांटे की टक्कर में शिकस्त के बाद रामकेश के अंदर ही अंदर प्रतिशोध की आग सुलगती रही। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। रामकेश के विरोध के चलते ही जून में धर्मात्मा लाल श्रीवास्तव की कोटे की दुकान निलंबित कर निकट के परसवा से संबद्ध कर दी गई।

इसको लेकर बवाल भी हुआ। बाद में राम केश महुली थानाक्षेत्र के सिकरी में ब्याही अपनी बहन के पट्टीदारों से भी मारपीट की। उस मामले में उसे पुलिस ने जेल भेजा दिया। बताया जा रहा है कि इसमें उसकी जमानत हो गई थी, मगर उसने जमानत निरस्त करा दी। 


गांव में मातम, तनाव और मुस्तैद पुलिस 
मुंडेरवा। प्रधान के गांव चेनुई का माहौल गमगीन है। परिवार में मातम का माहौल है। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। गांव में एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह, सीओ रुधौली चंद्रकेश सिंह, सीओ धनघटा अशोक कुमार मिश्रा, एसओ मुंडेरवा सुधीर सिंह, एसओ धनघटा प्रदीप सिंह के अलावा एसओ लालगंज विक्रम सिंह भी पहुंचे। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि महुली पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed