{"_id":"5a95aa404f1c1bbb218b55a8","slug":"munshi-assassins-returning-home-with-advocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के साथ घर लौट रहे मुंशी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता के साथ घर लौट रहे मुंशी की हत्या
basti
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के सरैया सिटकिहवा गांव के पास मंगलवार देर शाम कचहरी से अधिवक्ता के साथ घर लौट रहे मुंशी शिवशंकर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पेट और गर्दन पर हुए ताबड़तोड़ वार से लहूलुहान मुंशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सिटकिहवा गांव के शिवशंकर चौधरी पड़ोस के जोगहटा गांव के अधिवक्ता अनिल कुमार प्रजापति के साथ रोजाना कचहरी आते-जाते थे। मंगलवार को भी दोनों शाम करीब साढ़े छह बजे पेंदाघाट से आगे बढ़े ही थे कि सामने से शिवशंकर का पड़ोसी प्रदीप एक व्यक्ति के साथ आते दिखा। यह बात शिवशंकर अनिल को बता ही रहे थे तब तक पास पहुंचे प्रदीप ने उनकी बाइक रोक ली। दोनों कुछ समझ पाते तब तक प्रदीप के साथी ने अचानक ईंट उठाई शिवशंकर के सिर पर मार दिया। इधर प्रदीप ने चाकू निकाली और शिवशंकर के पेट और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करने लगा।
अनिल को कुछ समझ नहीं आया तो वे शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के गांव वाले दौड़े तो हमलावर भाग निकले। जब तक अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती, शिवशंकर ने दम तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई। कुछ ही देर में प्रभारी एसपी नरेंद्र कुमार सिंह, सीओ आदि भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। अधिवक्ता ने शिवशंकर के घर वालों को भी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
शिवशंकर के बेेटे ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी प्रदीप पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी एसपी का कहना है कि मृतक के बेटे के मुताबिक गांव के प्रदीप से शिवशंकर का जमीन का विवाद चल रहा है। हमलावर के मन में यह बात घर कर गई थी कि कचहरी में जान-पहचान होने के कारण शिवशंकर उसके पिता को विवाद में फंसाते जा रहे हैं। इसी झुंझलाहट में उसने शिवशंकर की हत्या कर दी। एएसपी का कहना है कि पूछताछ के लिए एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।