{"_id":"5a4689d24f1c1b87698c477a","slug":"molestation-in-way-of-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जाती छात्रा से छेड़छाड़ की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जाती छात्रा से छेड़छाड़ की
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर बाजार। स्कूल जाते समय किशोरी से छेड़खानी करने का मामला सामने आया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा का कहना है कि 23 दिसंबर को जब वह घर से स्कूल जा रही थी तो गांव के पास सुनसान जगह पर तीन लोगों ने उसे जबरन रोका और हाथ पकड़ लिया।
उसे खींचकर गन्ने में ले जाने की कोशिश करने लगे। उनके चंगुल से बचने के लिए पीड़िता गुहार लगाने लगी। शोर सुनकर उसकी मां पहुंच गई। मां को देख आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक डीके मिश्र ने बताया कि राजकुमार, महेश और नंदलाल के खिलाफ छेड़खानी, पाक्सो एक्ट आदि में मुकदमा दर्ज किया गया है।