{"_id":"3f8e7aa63ed24842b0cc99cade3f76e7","slug":"mixing-machine-turned-down-driver-collapsed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिक्सिंग मशीन पलटी, ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिक्सिंग मशीन पलटी, ट्रैक्टर चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटी/बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज और बन्नी गांव के बीच मंगलवार
विज्ञापन
की रात साढ़े 10 बजे के करीब बंधे के नीचे एक ट्रैक्टर में जुड़ी मिक्सिंग
मशीन पलट गई। उसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालगंज थाना क्षेत्र के बन्नी गांव के 45 वर्षीय लालमन यादव अपने साथी कबरा गांव निवासी 50 वर्षीय सूर्यधनी पुत्र फेंकू और एक लेबर 25 वर्षीय तुलसीराम पुत्र रामलगन निवासी कबरा के साथ मंगलवार की रात चंगेरवा गांव से अपने घर बन्नी लौट रहे थे।
उन्होंने अपने ट्रैक्टर में सूर्यधनी की मिक्सिंग मशीन टोचन कर रखी थी। तीनों लोग ट्रैक्टर पर बैठ कर घर की ओर लौट ही रहे थे। रात साढ़े 10 बजे के करीब लालगंज और बन्नी गांव के बीच बंधे के नीचे अचानक मिक्सिंग मशीन पलट गई। लालमन मशीन के नीचे दब गए।
इस हादसे में सूर्यधनी और तुलसीराम भी घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मशीन के नीचे दबे लालमन को बाहर निकाला। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लालमन और सूर्यधनी को लेकर सरकारी एंबुलेंस बनकटी पहुंची।
वहां डॉक्टर जेपी चौधरी ने दोनों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में परीक्षण के बाद डॉक्टर ने लालमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सूर्यधनी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।