फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Marital death in suspicious circumstances, five nominations including husband

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत पांच नामजद

Sat, 08 Apr 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 08 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Marital death in suspicious circumstances, five nominations including husband
लालगंज थाने के शुकुलपुरा में फांसी लगने से मृत युवती की तफ्तीश करती पुलिस
लालगंज थाना क्षेत्र के डिहुकपुरा उर्फ शुकुलपुरा गांव में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर सास और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


संतकबीरनगर जिले के थाना धनघटा ग्राम भेड़ा पाकड़ निवासी इंद्रेश कुमार पांडेय की भतीजी प्रिया की शादी डिहुकपुरा गांव के अमरेश उर्फ त्रिपुरारी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रिया को मारा पीटा जाने लगा। तीन वर्ष तक यह क्रम जारी रहा। मायके के लोग प्रिया को समझा बुझा कर समझौता कराते रहे। सात अप्रैल को एक बार फिर प्रिया ने मायके वालों को बताया कि उसे उत्पीड़ित किया जा रहा है। इसकी जानकारी के बाद प्रिया का भाई प्रिंस व मामा नारद डिहुकपुरा पहुंचे।
विज्ञापन


प्रिया से बातचीत कर ससुरालियों को भी समझाया। देर शाम वे लौट गए। यह लोग घर पहुंच कर आराम कर रहे थे कि रात ढाई बजे किसी ने फोन पर बताया कि प्रिया को उसके पति व अन्य ससुराली मार रहे हैं। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद पूरा परिवार वहां भोर में चार बजे पहुंचा, लेकिन तब तक प्रिया की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की मौत से पूरा परिवार सदमे मे आ गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस मायके वालों को थाने पर ले आई। मृतका के चाचा इंद्रेश कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया गया कि प्रिया की दहेज के लिए हत्या की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अमरेश उर्फ त्रिपुरारी, सास बिंद्रावती, ससुर कृष्ण कुमार, देवर अखिलेश व एक अन्य जय प्रकाश यादव के खिलाफ साजिश कर दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने सास बिंद्रावती व देवर अखिलेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed