{"_id":"571135b14f1c1b0a174a6b32","slug":"many-places-lit-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जगह आग से आधा दर्जन छप्पर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई जगह आग से आधा दर्जन छप्पर राख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
कुदरहा क्षेत्र के परेवा गांव में लगी आग से व्यापक नुकसान हुआ।
- फोटो : संताोष पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शुक्रवार को कई स्थानों पर लगी आग में आधा दर्जन छप्पर जलकर राख हो गए। उनमें रखी गृहस्थी की सामग्री नष्ट हो गई। शहर के न्याय मार्ग पर स्थित कोर्ट के सामने वकील विवेक शुक्ला और एसएन दुबे के चैंबर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस वजह से पांच कुर्सी, तख्ता आदि सामान जल गए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। वकील दुबे ने बताया कि सही समय पर आग पर काबू पा लिया गया।
कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार, लालगंज थाना अंतर्गत ग्रामसभा परेवा में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण एक रिहायशी छप्पर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।
शुक्रवार दोपहर लगभग 11 बजे सुरेश पुत्र दयाराम के घर में अज्ञात कारण से आग लग गई, जिसमें राधेश्याम पुत्र सहदेव की रखी दो महीने पहले खरीदी गई मोटरसाइकिल व उसमें रखा सामान दो साइकिल, दो क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। मौके पर हल्का लेखपाल इन्द्रजीत यादव ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सरकार से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, पूरेझरिहाग गांव में लगी आग से चार रिहायशी छप्पर जल गए। इसमें गांव के साधु सरन, जगरुप, हरिलाल, घिरारु के छप्पर शामिल हैं। उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। गांव वालों ने आग को बुझाया।
गैस सिलिंडर से आग लगी
मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के बरी गांव में शुक्रवार देर शाम संतोष कुमार पांडेय की पत्नी गैस चूल्हे पर भोजन बना रही थी कि तभी अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग किचन में रखे दूसरे सिलिंडर में भी पकड़ ली। आग से कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी । गांव वालों और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
प्रमुख ने अग्नि पीड़ितों को दी सहायता
दुबौलिया। ब्लॉक प्रमुख गीता यादव ने शुक्रवार को बैरागल के छोटका पुरवा गांव के अग्नि पीड़ितों को वस्त्र एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराई। बृहस्पतिवार को आग से गांव के 25 लोगों का घर जल गया था। इस मौके पर सपा नेता राजेश यादव, राम चरित्र सिंह, राजन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद सईद, दिलीप चौधरी, प्रेेम प्रकाश आदि मौजूद रहे।