{"_id":"57000ea34f1c1b887ff001c2","slug":"love-affairs-begins-during-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी की पढ़ाई के समय दोनों में हुआ था प्यार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलएलबी की पढ़ाई के समय दोनों में हुआ था प्यार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
हत्या के मामले में लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कहते हैं प्यार अंधा होता है, जिसे प्यार हो जाता है उसे अच्छा बुरा कुछ नहीं दिखाई पड़ता है। जी हां! ऐसा ही कुछ टिनिच कस्बे मेें देवमणि के साथ प्रेम के मोहपाश में बंध कर शादी करने वाली राधिका के साथ हुआ था। जिसे उसने दिल से चाहा और परिवार से बगावत कर शादी की, उसी ने मौत के घाट उतार दिया।
गौर थाना क्षेत्र के साड़ीकल्प गांव का रहने वाला देवमणि पांडेय चार साल पहले सुल्तानपुर के एक कालेज में एलएलबी कर रहा था, उसी समय सुल्तानपुर जिले के मेरपुर पोस्ट बेलहरी थाना मोतिगरपुर की रहने वाली राधिका पांडेय भी उसी कालेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के दौरान देवमणि और राधिका एक दूसरे के नजदीक आ गए। दोनो में प्यार हो गया। दोनो एक दूसरे से शादी करना चाह रहे थे, मगर दोनों परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे।
बाद में दोनो ने अपने अपने परिवार के लोगों को मना लिया। साल भर पूर्व दोनो ने शादी कर ली। एक माह पूर्व ही राधिका का गौना आया था। गौना आने के कुछ दिन बाद से ही घर में कलह होने लगा। इस बीच पति पत्नी के बीच न जाने ऐसा क्या हुआ कि पति ने पत्नी को इतनी भयानक मौत दे दी। दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जिससे पति को पत्नी की निर्ममतापूर्वक हत्या करनी पड़ी। इस सवाल का जवाब देने वाला कोई नहीं है। घटना के बाद घर के सभी लोग फरार है। आसपास के लोग भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में पुलिस टीम कुछ स्थानो पर दबिश भी दे चुकी है। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
-रोहित मिश्र, प्रभारी एसपी बस्ती
देवमणि के पिता और भाई हैं दस्तावेज लेखक
देवमणि के पिता सुखराम पांडेय भानपुर तहसील में दस्तावेज लेखक है तो बड़ा भाई इंद्रमणि पांडेय हर्रैया तहसील में दस्तावेज लेखक है। जबकि देवमणि बेरोजगार था। भाई और पिता की कमाई पर ही घर का खर्च चलता था। देवमणि के बेराजगार होने से अक्सर घर में कलह होता था।
गाड़ी और एक लाख मांगते थे
दिवंगत राधिका के भाई ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसकी बहन के ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपए नगद और चारपहिया गाड़ी मांग रहे थे। उसका आरोप है कि दहेज न देने के कारण उसकी बहन की हत्या की गई है। पुलिस ने इसी आधार दहेज हत्या की धारा लगाई है।