{"_id":"570fe1624f1c1baa394a6d45","slug":"lit-fire-in-crackers-godown","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा गोदाम में आग,हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटाखा गोदाम में आग,हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मंगलबाजार में पटाखे के गोदाम में आग लगने पर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र पुरानी बस्ती बाजार में स्थित पटाखे के गोदाम में बृहस्पतिवार दोपहर विस्फोट के साथ आग लग गई। तेज आवाज के साथ गोदाम से धुंआ निकलते हुए देख लोगों में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पटाखा गोदाम में आग लगने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके के लोगों में दहशत व्याप्त है। बाजार के लोगों ने आबादी क्षेत्र से पटाखा गोदाम को हटाने की मांग भी की।
तंग गली पुरानी बस्ती बाजार में पटाखा कारोबारी दिलीप ने अपने मकान को गोदाम बना रखा है। वह रहते कहीं और हैं। शादी-ब्याह का सीजन में खपत को देखते हुए दिलीप ने गोदाम में भारी मात्रा में पटाख़े एकत्रित कर रखा था। बृहस्पतिवार दोपहर उस मकान के भीतर तेज धमाका होने पर राहगीरों सहित आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
लोगों में भय था, पटाखा गोदाम से आग आसपास की दुकानों में न पकड़ ले। इस पर लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आनन-फानन में पुरानी बस्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने सड़क पर जाम लगा कर खड़े तमामशबीनों को हटाया और पटाखों के दगने की वजह से लोगों को वहां से दूर रहने की हिदायत दी। इस बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई और अथक प्रयासों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गोदाम में पटाखे के अलावा रखा पूजा सामग्री, कूलर घास आदि सामान भी जलकर रखा हो गया। करीब 50 हजार रुपये कीमत के पटाखे और अन्य सामान रखा गया था। एसओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि पटाखा रखने की वजह से गोदाम में आग लगी है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस वजह से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुरानी बस्ती बाजार के जिस गोदाम में आग लगी। वहां से पुरानी बस्ती थाना पांच सौ मीटर और अग्निशमन विभाग का दफ्तर करीब सवा किलोमीटर की दूरी पर है। लिहाजा पुलिस की सक्रियता और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया, नहीं तो जनहानि से भी इंकार नहीं किया जा सकता था।