फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   less stock found, lisence suspended

स्टॉक कम मिलने पर कोटेदार का लाइसेंस निलंबित

Thu, 04 Feb 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मुस्तकीम, पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार
विज्ञापन
सिंह, पूर्ति लिपिक मदनमोहन पांडेय की टीम ने बहादुरपुर ब्लॉक में बेनीपुर के उचित दर विक्रेता राजबली की दुुकान की जांच की। जांच में फरवरी के राशन में 13 क्विंटल स्टाक कम पाया गया। इस मामले में एसडीएम सदर राम प्रसाद ने उचित दर विक्रेता बेनीपुर राजबली की दुकान का अनुबंध निलंबित कर दुकान को निकट की ग्राम पंचायत भोयर से संबद्ध कर दिया।

डीएम अनिल कुमार दमेले के निर्देश पर जांच टीम ने पहली जनवरी को बेनीपुर ग्राम पंचायत के उचित दर विक्रेता राजबली के दुुकान पर फरवरी माह में उठाए गए राशन का सत्यापन किया। मौके पर कोटेदार नहीं मिले, उनके परिवार के लोगों ने स्टॉक की जांच करवाई। स्टॉक में 20 क्विंटल गेहूं, 29  क्विंटल चावल और चार क्विंटल चीनी पाया गया।

बाद में जब मौके पर उपलब्ध राशन की जांच की गई तो चीनी स्टाक के अनुसार ही मिली जबकि गेहूं ढाई क्विंटल, चावल साढ़े दस क्विंटल कम पाया गया। पूछताछ के दौरान विक्रेता के पिता ने बताया कि फरवरी का राशन अभी बंटा नहीं है। डीएम की ओर से इस ग्राम पंचायत में वितरण की तिथि 19 तारीख निर्धारित है।

जांच के दौरान राशन कम मिलने पर एसडीएम सदर राम प्रसाद ने उचित दर विक्रेता बेनीपुर राजबली की दुकान का अनुबंध पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विक्रेता से 15 दिन के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है। बेनीपुर कोटे की दुकान को निकटवती ग्राम पंचायत भोयर के उचित दर विक्रेता रामचंदर से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed