फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   lathicharge in rudhauli

रुधौली में फर्जी वोटर को लेकर बवाल, लाठीचार्ज

Wed, 22 Nov 2017 11:56 PM IST
basti
basti Updated Wed, 22 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
lathicharge in rudhauli
चुनाव - फोटो : amar ujala
रुधौली। 
विज्ञापन

नगर पंचायत रुधौली के मतदान में गड़बड़ी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष पद प्रत्याशियों और समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। उग्र होकर मतदान स्थल की तरफ बढ़ते समय पैरामिलिट्री फोर्स लेकर पहुंची पुलिस को उन्हें रोकने के लिए लाठी भांजना पड़ी। खदेड़े जाने के बाद कुछ लोग बढ़नी-नेपाल रोड पर यातायात जाम कर दिया। बमुश्किल पांच मिनट भी नहीं बीता, पुलिस से उन्हें वहां से भी बल पूर्वक खदेड़ा। 

वोटिंग शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद ही वार्ड नंबर-सात शांति नगर के मंगला राम प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर लाइन में खड़े एक व्यक्ति के मतदाता होने पर आपत्ति दर्ज कराने से बात बिगड़ने लगी। मतदान अभिकर्ताओं ने उसे नगर पंचायत का निवासी होने की जगह कहीं बाहर का होने की दलील देते हुए वोट डालने से रोका। इसी बीच अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पहुंचे और कैंपस में नारेबाजी करने लगे। मतदान रोकने के लिए जैसे ही वे आगे बढ़े, तभी सीपीएमएफ लेकर पहुंचे थानेदार केडी सिंह ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। वहां से खदेड़ने के बाद वे भानपुर तिराहे पर पहुंचकर जाम लगाने लगे। पांच मिनट भी नहीं बीता कि पुलिस ने वहां भी लाठियां भांजकर भगाया। इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दर्शन निषाद का सिर फट गया। सूचना मिलते ही एसडीएम कीर्तिप्रकाश भारती और सीओ रुधौली चंद्रकेश सिंह पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराए। बाद में क्षेत्र के सभी केंद्र और बूथ के 100 मीटर के दायरे में भीड़ को खाली कराया गया। वार्ड नंबर-12 के मतदान केंद्र पर भी फर्जी मतदान करने पहुंचे कुछ लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed