{"_id":"574352764f1c1bb415691a3f","slug":"lady-kin-made-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोए शख्स पर महिला ने कराया था जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोए शख्स पर महिला ने कराया था जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिहारा गांव मंे चाकू के हमले में घायल राम तेज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया थाने के बिहरा गांव में घर के सामने सो रहे शख्स पर हमला उसी की महिला रिश्तेदार ने कराया था। वजह बेटे की शादी तय करने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने घायल रामतेज शर्मा की पत्नी की तहरीर पर आरोपी महिला प्रभावती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शनिवार रात हर्रैया थाने के बिहरा गांव में राम तेज शर्मा घर के सामने सो रहे थे। देर रात उनके ऊपर बदमाशों ने चाकू से घायल कर दिया। परिवार के लोग गुहार लगाए लेकिन ग्रामीणों की घेराबंदी के बावजूद हमलावर भागने में सफल रहे। घायल राम तेज को कप्तानगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जब घटना की तह टटोलने की कोशिश की तो चौंकाने वाले तथ्य प्रकाश में आए।
घायल की पत्नी चंद्रावती ने पुलिस को घटना का कारण बेटे की शादी को लेकर रिश्तेदार से हुआ विवाद बताते हुए अपनी रिश्तेदार पर हमला कराने का आरोप लगा। प्रभारी एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि प्रभावती पत्नी काशी शर्मा निवासी महुआ थाना कप्तानगंज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।