{"_id":"61816027931dd734d2602c5e5c139bd0","slug":"lady-dead-crushing-by-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान। शुक्रवार की शाम हर्रैया बभनान मार्ग पर हुए सड़क हादसे में साइकिल
विज्ञापन
सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि साइकिल चला रहे उनके पुत्र को मामूली
चोटें आईं।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव की रामरती (50) पत्नी रतनलाल अपने बेटे शिवा (15) के साथ गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव से शुक्रवार को साइकिल से आ रही थी।
शिवा साइकिल चला रहे थे और राम रती पीछे बैठी थीं। अभी वह बभनान हर्रैया मार्ग पर बभनान कस्बे से थोड़ा आगे बढ़े थे कि उनकी साइकिल तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। शिवा छिटक कर सड़क के किनारे गिर पड़े।
जबकि उनकी मां रामरती ट्रक की चपेट में आ गईं। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक वाला ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रक के बारे में पता लगा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि ट्रक खाला था।