फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Krana businessman hanging on a trap in his shop

किराना व्यवसायी अपनी दुकान में फंदे पर लटका

Mon, 15 Oct 2018 12:01 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Updated Mon, 15 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Krana businessman hanging on a trap in his shop
किराना व्यवसायी अपनी दुकान में फंदे पर लटका - फोटो : अमर उजाला
भानपुर (बस्ती)। असनहरा पुलिस चौकी के डिडई माफी पड़ाव पर युवा किराना व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुकान के भीतर ही छत की कुंडी से फंदा लगाकर लटक जाने की सूचना पर पहुंची असनहरा चौकी व सोनहा पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


 महेश कुमार चौधरी (35) निवासी नौवागांव डिडई माफी चौराहे पर किराए के मकान में किराने की दुकान खोले हुए थे। शनिवार की रात दुकान के ही भीतर छत की कुंडी में रस्सी डाल कर वह फंदे पर लटक गए। इस बात की जानकारी लोगों को तब हुई, जब उनका 12 वर्षीय बेटा राज रविवार को सुबह दुकान पर पहुंचा। शटर गिरा होने के बाद भी ताला नहीं लगा था। उसने शटर खोला तो दुकान के भीतर पिता महेश कुमार को फंदे से लटकते देख शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चे का शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। देखते ही देखते भीड़ जुट गई। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को भी दी। सोनहा थाना और असनहरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को दुकान से बाहर निकला गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लोगों के मुताबिक महेश काफी सहज और सरल स्वभाव का था। उसने आत्महत्या क्यों की, यह कोई भी समझ नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed