{"_id":"6aa6f36ad0a865df8e068892","slug":"150-buffaloes-found-in-three-containers-on-lucknow-bypass-fir-registered-against-drivers-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-162368-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लखनऊ बाईपास पर तीन कंटेनर में 150 भैंसें मिलीं, चालकों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लखनऊ बाईपास पर तीन कंटेनर में 150 भैंसें मिलीं, चालकों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फोटो-18-शहर के नउवाबाग के पास पकड़े गए ट्राला के पास पुलिस व मौजूद भीड़। संवाद
फतेहपुर/हसवा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह लखनऊ बाईपास पर तीन कंटेनरों को रोक लिया। तीनों वाहनों में करीब 150 भैंसें लदी थीं। पुलिस ने वाहनों और पशुओं की जांच की। पशुओं को रखने के लिए पर्याप्त जगह न होने पर कंटेनरों को थरियांव क्षेत्र के मिचकी प्रधान के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने चालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रयागराज से कानपुर की ओर बड़ी संख्या में प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ता लखनऊ बाईपास पहुंचे थे। कार्यकर्ता राहुल अग्निहोत्री ने बताया कि तीन कंटेनरों को रोकने पर उनमें बड़ी संख्या में भैंसें लदी मिलीं।
पशुओं की संख्या अधिक होने से उनकी स्थिति बिगड़ने की बात कही गई। कार्यकर्ताओं ने परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि वाहनों के दस्तावेज और पशु परिवहन से संबंधित कागजात की जांच की जा रही है। चालकों पर पशु क्रूरता की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वाहनों को कल्यानपुर थाने में खड़ा कराने के लिए भेजा गया है।