फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kidnapped student of Class one , 12 hours free

कक्षा एक का छात्र अपहृत,12 घंटे बाद मुक्त

Tue, 05 Jan 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला/बस्ती
अमर उजाला/बस्ती Updated Tue, 05 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। स्कूल जाते समय सोमवार को कक्षा एक के छात्र का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। जानकारी के बाद पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई। देर रात करीब 9.45 बजे अपहृत छात्र को फैजाबाद के नाका मोहल्ले से एक रिश्तेदार के यहां से स्वाट टीम और हर्रैया पुलिस ने मुक्त करा लिया।इसके साथ ही मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिवधरपुर राय गांव निवासी हरिश्चंद्र का आठ वर्षीय पुत्र अन्नू उर्फ अंकित हाइवे के किनारे स्थित राम शब्द वाणी विद्या मंदिर में कक्षा एक का छात्र है। सोमवार सुबह करीब पौने दस बजे वह घर से पैदल छोटी बहन अनुप्रिया व दो अन्य बच्चों शालू व अंकुर के साथ स्कूल जा रहा था।
विज्ञापन


 हाइवे पर जय गुरुदेव आश्रम के समीप लगे यात्री छाजन के पास बाइक सवार अपहरणकर्ताओं ने अन्नू को बुलाया और बहन अनुप्रिया को फल देते हुए कहा कि अभी तो अन्नू को ले जा रहे हैं। लौटकर तुमको भी ले चलेंगे। यह कहने के बाद मासूम अन्नू को बाइक पर बैठाकर वे निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल पहुंचने पर बच्चों ने घटना की जानकारी प्रधानाचार्य शिवबालक को दिया तो उन्होंने मोबाइल से अन्नू के घर वालों को सूचना दी। मासूम के अगवा होने की खबर से हरिश्चंद्र के घर में कोहराम मच गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र में फैल गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और साथ गए बच्चों से अपहर्ताआें के बारे में पूछताछ की। छोटी बहन अनुप्रिया केवल इतना बता सकी कि अपहरणकर्ता ने उसे संतरा देकर कहा कि अभी अन्नू को ले जा रहा हूं लौटकर तुमको भी ले चलूंगा।


बाद में एसपी शिव हरी मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार यादव, सीओ कृष्ण मुरारी ने गांव जाकर घरवालों से पूछताछ की।  पिता हरिश्चंद्र की तहरीर पर हर्रैया थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed