फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jeep collided with dividers, eight injured

डिवाइडर से जीप टकराई, आठ जख्मी

Wed, 01 Feb 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 01 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jeep collided with dividers, eight injured
हरैया क्षेत्र के हाइवे पर बड़हर गांव के पास विहार जा रही जीप डिवाइडर से टकराकर छति ग्रस्त हो गई।
हाइवे पर बड़हर गांव के समीप जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बिहार के गोपालगंज निवासी एक ही परिवार की दो महिलाओं व चालक सहित आठ लोग जख्मी हो गए। एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल प्रतिभा राय को लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन


 बिहार के गोपालगंज जनपद के चांदपट्टी थाना मीरगंज निवासी नरेश राय का परिवार कानपुर में रहता है। मंगलवार को सभी जीप से घर जा रहे थे। भोर में करीब साढ़े चार बजे हाइवे पर बड़हर गांव के पास पहुंचे तो चालक को नींद आ गई। अनियंत्रित जीप डिवाडर से टकराकर कर पलट गई। सूचना मिलते ही हाइवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहंची और जीप मे फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में नरेश राय (50 वर्ष) पत्नी प्रतिभा राय (45), पुत्रिया नेहा (17),श्वेता (16), रितिका राय (15), पुत्र रिंकू राय (14) व माता सुरमती देवी (65 वर्ष) घायल हो गई। दुर्घटना में जीप का चालक संतोष (30) भी जख्मी हुआ है। सभी घायलों को हाइवे की पेट्रोलिंग टीम ने जिला चिकित्सालय पहुंचवाया। नाजुक हालत देख राम नरेश की पत्नी को लखनऊ भेजा गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed