{"_id":"5bf45526bdec2269827d5cdd","slug":"investigator-of-robbery-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी
बस्ती (ब्यूरो)
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। रामजानकी मार्ग पर कलवारी थाने के फेटवा पेट्रोलपंप के पास पुलिस ने लूट के आरोपी भोला को धर दबोचा। उसके कब्जे से लूट के 15 हजार नकदी समेत बाइक व अन्य सामान बरामद किया गया।
एएसपी पंकज ने बताया कि भोला पर जिले के अलग-अलग थानों में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। एसपी दफ्तर में प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी ने बताया कि हर्रैया थाने के महदेवरी निवासी भोला शुक्ल कलवारी थाने के फेंटवा के पास संदिग्ध हालत में खड़ा था। थाने की टीम ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो दंग रह गई। उस पर इस थाना क्षेत्र में की गई लूट के अलावा अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, जालसाजी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। 2014 में हरैया थाना क्षेत्र में लूट के साथ उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। 2017 एवं 2018 में इसने दुबौलिया थाने में चार चारदात किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि गैंग बनाकर पहले रेकी करते हैं और योजनाबद्घ तरीके से घटना को अंजाम देते थे। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा 12 बोर व दो कारतूस, सफेद रंग की बाइक बरामद की गई है।