फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   injured paper mill employee dead

सुयश पेपर मिल श्रमिक की मौत

Thu, 24 Dec 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मूड़घाट गनेशपुर रोड पर स्थित सुयश पेपर मिल में काम के दौरान पट्टे
विज्ञापन
में फंस जाने से गंभीर रूप से घायल मजदूर इंद्रवास वर्मा की मंगलवार की देर रात दो बजे के करीब मेडिकल कॉलेज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।

मंगलवार को साढ़े तीन बजे के करीब हुए हादसे के बाद मिल प्रबंधन और घर के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था।

उपचार के दौरान मंगलवार की देर रात दो बजे के करीब श्रमिक ने दम तोड़ दिया। इससे श्रमिकों में मिल प्रबंधन के प्रति गुस्सा है। उन्होंने मिल प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले के 42 वर्षीय इंद्रवास वर्मा पुत्र निक्कू राम मूड़घाट गनेशपुर रोड पर स्थित सुयश पेपर मिल में पिछले सात वर्षों से श्रमिक थे। मौत की सूचना जैसे ही श्रमिक के घर पर पहुंची कोहराम मच गया।

पेपर मिल के जीएम लालजी सिंह ने कहा कि श्रमिक इंद्रवास वर्मा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मिल प्रबंधन ने उनका बस्ती से लेकर लखनऊ तक उपचार कराया, पर उन्हें बचाया न जा सका। उन्हें भी श्रमिक की मौत का दु:ख है। मिल प्रबंधन श्रमिक के परिवार के साथ खड़ा है, जो मुआवजा होगा। वह मृतक आश्रितों को जरूर मिलेगा।

पीछे छोड़ गए पत्नी और दो मासूम
दिवंगत श्रमिक इंद्रवास वर्मा अपने पीछे पत्नी मंजू और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। बेटे अंकित (10) और आदित्य (08) को इस बात का अहसास नहीं है कि उनके पिता अब वापस नहीं लौटने वाले हैं। घर में जहां मातम का माहौल है, वहीं इन सब से अंजान दोनों घर के बाहर टहलते मिले। जबकि उनकी मां घर के बरामदे में बेसुध पड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed