{"_id":"5793af544f1c1bac59c4c215","slug":"in-the-guise-of-receiving-stolen-innocence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूमियत की आड़ में करा रहे चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूमियत की आड़ में करा रहे चोरी
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्र 10-12 वर्ष। शक्ल जैसे हालात का मारा कोई मासूम। मगर इनकी करतूत सुनकर कोई भी दंग रह जाए। पलक झपकते ही ये बच्चे पर्स व मोबाइल उड़ा देते हैं। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बावजूद ये अपनी मासूमियत दिखाकर कई बार बच निकले, जिससे उनका हौसला सातवें आसमान पर है। शहर की व्यस्ततम सब्जीमंडी मेंं बेरोकटोक ये कारगुजारी को अंजाम दे रहे हैं।
कचहरी पेट्रोलपंप से लेकर कंपनीबाग के बीच लगने वाली सब्जीमंडी में आज कल एक गैंग सक्रिय है जो मासूम बच्चों से चोरी करवाता है। पुलिस के सामने रोजाना सब्जीमंडी में पर्स व मोबाइल चोरी की शिकायतें आ रही हैं। शनिवार को भी एक शख्स ऐसी शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा। एसपी कृपाशंकर सिंह बोले कि बच्चों से चोरी करवाने के इस गैंग से पुलिस भी आजिज है। कई पुलिस वाले भी इन बच्चों का शिकार बन चुके हैं।