फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   FIR filed against organizing committee over vulgar dance on Ramlila stage

Sonebhadra News: रामलीला मंच पर फूहड़ नृत्य के आरोप में आयोजन समिति पर प्राथमिकी

Mon, 19 Oct 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against organizing committee over vulgar dance on Ramlila stage
बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी के बकरिहवा में रामलीला मंचन के दौरान अश्लील गाने पर नृत्य कराने के आरोप में पुलिस ने आयोजन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह की तहरीर पर बीजपुर थाने में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच बभनी थाना प्रभारी अरविंद सरोज को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर फूहड़ नृत्य का एक वीडियो प्रसारित हो रहा था। दावा किया जा रहा था कि वीडियो बकरिहवा का है और रामलीला मंच पर अश्लील गाने पर नृत्य कराया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। बीजपुर थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बकरिहवा रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed