{"_id":"58c19a9c4f1c1b0f3bdc46ef","slug":"in-a-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग ठेकेदार पर हमला, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्डिंग ठेकेदार पर हमला, हालत नाजुक
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया कस्बे के राजघाट वार्ड में रुपये के लेनदेन में बृहस्पतिवार को दबंगों ने बिल्डिंग बनाने वाले ठेकेदार पर जानलेवा हमला किया। डंडे से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने सीएचसी हरैया में भर्ती कराया है। भतीजे ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों को नामजद कराया है।
हर्रैया कस्बे के रामलीला नगर के राजू (35 वर्ष) पुत्र राधेश्याम गुप्ता मकान बनाने का ठेका लेते हैं। उनका कस्बे के एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान का कुछ रुपये की देनदारी थी। राजू के मुताबिक वह बृहस्पतिवार को राजघाट वार्ड में एक मकान का निर्माण करा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे बिल्डिंग मैटेरियल के प्रोपाइटर अपने तीन भइयों के साथ आ धमके। रकम के लेनदेन और बकाये को लेकर कहासुनी होने लगी। थोड़ी देर बाद बात बढ़ने पर लोग दबंगई पर उतर आए। लाठी डंडे और बल्ली से हमला कर दिया। जिससे राजू को गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। राजू के भतीजे गोपाल ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।