{"_id":"5c2fa6d1bdec2256c822bac0","slug":"imprisoned-on-the-death-of-the-student-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में छात्र की मौत पर लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में छात्र की मौत पर लगाया जाम
Sat, 05 Jan 2019 12:02 AM IST
राकेश पांडेय
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
हादसे में छात्र की मौत पर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (बस्ती)। विद्यालय से घर जा रहे दो छात्र ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
मुंडरेवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी कमलेश के दोनों बेटे सौरभ कुमार (08) तथा आलोक (11) प्रतिदिन साइकिल से लालगंज क्षेत्र के आदर्श आरएल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने जाते हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे विद्यालय से घर लौट रहे थे। उसी गांव का सुशील (18) पुत्र सालिक राम भी साथ में गांव जा रहा था। अभी ये लोग कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि महादेवा चौराहे के पहले मुंडरेवा की तरफ से तेज गति आ रहे ट्रक की चपेट आ गए। इस हादसे में सौरभ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुशील कुमार बाल बाल गया। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।उधर, सौरभ कुमार पुत्र कमलेश की मौत की सूचना मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। विद्यालय परिवार के लोग भी महादेवा चौराहे पर पहुंच गए और लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान-बस्ती महुली मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी रूधौली शिव प्रताप सिंह ने लोगों को कार्रवाई आश्वासन दिया। शाम करीब साढ़े पांच बजे जाम समाप्त कर दिया।