{"_id":"571d1a364f1c1b98788b543e","slug":"husband-and-wife-copromised","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल बाद पति पत्नी एक हुए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल बाद पति पत्नी एक हुए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुरानी बस्ती थाना पर तीन वर्ष पूर्व अलग हुए दंपति को पुलिस ने मिलाया।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कानून व्यवस्था के साथ पुलिस पति पत्नी के झगड़े को सुलझाकर उन्हें एक करने का काम कर रही है। तीन साल पहले एक दूसरे से अलग हुए पति पत्नी को पुरानी बस्ती पुलिस ने एक बार फिर मिला कर पुलिस के सामाजिक सरोकार को दर्शाया है।
सिद्धार्थनगर जिले के बांसी की रहने वाली रंजना पुत्री राजेंद्र यादव की शादी छह साल पहले बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रुधौली निवासी संदीप यादव पुत्र रामअधार से हुई थी। तीन वर्ष पूर्व एक बच्ची पैदा होने के बाद रंजना और संदीप के संबंध बिगड़ने लगे। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे।
मामला आगे बढ़ा तो एक दूसरे से अलग हो गए। तीन वर्ष से रंजना अपने पिता राजेंद्र के घर रह रही है। इसी बीच रंजना के पिता राजेंद्र ने पुरानी बस्ती थाने के प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र से मिले और पूरी बात बताने के बाद बेटी के उजड़े हुए घर को फिर से बसाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने एसआई मनोज सिंह के साथ महिला कांस्टेबल प्रीति पांडेय और कायनात बानो को इस काम के लिए लगाया। पुलिस टीम ने पति पत्नी दोनों से अलग-अलग बात कर समझाया। जिससे दोनों एक बार फिर साथ रहने को राजी हो गए। रविवार को थाना परिसर में दोनों परिवार के लोग जुटे और संदीप अपनी पत्नी और बच्ची को घर लेकर जाने को राजी हो गया।