{"_id":"5de659008ebc3e548730e98e","slug":"gun-shot-murder-in-middle-area-parshurampur-district-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक के सामने सरेबाजार एक व्यक्ति की हत्या, सिर में मारी सात गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहकारी बैंक के सामने सरेबाजार एक व्यक्ति की हत्या, सिर में मारी सात गोलियां
Tue, 03 Dec 2019 06:17 PM IST
विजय जैन
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 03 Dec 2019 06:17 PM IST
बाइक सवार दो बदमाशों ने 55 वर्षीय शिवपाल सिंह को सरे बाजार गोली मारी
- फोटो : amarujala
जिले के परशुरामपुर कस्बे में स्थित सब्जी मंडी में सहकारी बैंक के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने 55 वर्षीय शिवपाल सिंह को सरे बाजार गोली मारकर हत्या कर दी। एक बदमाश ने चार तो दूसरे ने तमंचे से तीन गोलियां शिवपाल सिंह के सिर में उतार दी। मौके पर उनकी मौत हो गई।
उधर, दोनों हत्यारोपी बाइक तक पैदल तमंचा लहराते गए और कटरा की तरफ भाग निकले। घटना के बाद कस्बे में अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में परशुरामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां से 32 बोर के कई खोखे बरामद किए गए।
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि शिवपाल सिंह इसी थाने के पड़री बाबू के निवासी थे। कस्बे में उनका एक मकान भी है, जिसे किराए पर दे रखा है। कुछ माह पहले मकान के एक हिस्से को लेकर विवाद भी हुआ था। हालांकि हत्या की वजह के बारे में अभी कुछ भी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन