{"_id":"dbedcef8128d7181b2b9567dae4b782b","slug":"gas-capsule-turndown-on-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर गैस कैप्सूल पलटा, चालक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर गैस कैप्सूल पलटा, चालक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती/छावनी। विक्रमजोत कस्बे से कुछ ही दूरी पर टिकरिया गांव के पास हाइवे
विज्ञापन
के किनारे देर रात गैस से भरा एचपी कंपनी का कैप्सूल पलट गया। इससे वहां
पर अफरातफरी मच गई। हादसे मेें चालक घायल हो गया। हालांकि गैस कैप्सूल
पलटने से आवागमन बाधित नहीं हुआ है लेकिन, हल्के गैस रिसाव से लोग परेशान
हैं। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और कंपनी को खबर कर
दी गई है।
एचपी कंपनी के गैस कैप्सूल को लेकर ट्रक मथुरा से नेपाल के लिए जा रहा था। कैप्सूल में 18 टन गैस भरी हुई है। देर रात विक्रम जोत कस्बे के पास छावनी थाना के निकट टिकरिया गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक नीरज पुत्र दयाशंकर निवासी अल्लीपुर थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी विक्रमजोत में भर्ती कराया गया है।
कैप्सूल से हल्का रिसाव होने की जानकारी लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। आननफानन दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। कैप्सूल से रिसाव होने से से आसपास के लोग परेशान हैं। चौकी इंचार्ज विक्रमजोत मान सिंह ने इसकी जानकारी गैस कंपनी को दी। समाचार लिखे जाने तक कंपनी का कोई स्टाफ घटना स्थल तक पहुंचा नहीं है। लोगों का कहना है कि बड़ा हादसा होने से टल गया।