{"_id":"6a8f4d77ef3b0c431b011e65","slug":"driver-dozed-off-trailer-overturned-into-a-roadside-ditch-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-158961-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चालक को आई झपकी, सड़क किनारे खाई में पलटा ट्रेलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चालक को आई झपकी, सड़क किनारे खाई में पलटा ट्रेलर
विज्ञापन
रेवतीपुर गांव के पास ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे उतरा ट्रेलर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के पास एनएच-124सी पर बुधवार को चालक को झपकी आने से एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद दोनों ट्रेलर छोड़कर मौके से चले गए। संयोग अच्छा रहा कि ट्रेलर की चपेट में कोई राहगीर या दूसरा वाहन नहीं आया।
बताया गया कि ट्रेलर गाजीपुर की ओर से आ रहा था। चालक को झपकी आने से वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रेलर सड़क से नीचे उतरकर कुछ दूरी पर स्थित खाई में पलट गया। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के समय एनएच-124सी पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही बनी हुई थी। यदि अनियंत्रित ट्रेलर किसी वाहन या राहगीर से टकरा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर इन दिनों भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में तेज रफ्तार और चालकों की लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाने की जरूरत बताई। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि चालक ट्रेलर को खाई से निकालकर ले गए हैं।