{"_id":"58ed0e1d4f1c1b6137cf6931","slug":"gangrape-condition-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में बच्ची से गैंगरेप, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस्ती में बच्ची से गैंगरेप, हालत गंभीर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकोलिया थानाक्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। रात भर बालिका को खोजने वाले परिवार के लोगों को सुबह गांव के पश्चिम स्थित खंडहर में बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मां की तहरीर पर तीन युवकों को नामजद किया गया है। एसपी के अनुसार रेप व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी कि सोमवार दोपहर बाद वह लोग खेत में गेहूं काटने गए थे। करीब पांच बजे उसकी सात वर्षीय पुत्री और देवर की छह वर्षीय पुत्री खेत आ रही थीं। गांव में बाग खरीदकर रखवाली कर रहे प्रदीप सोनकर निवासी हर्रैया, राम जी यादव और भानू उर्फ उमाशंकर ने उसे टॉफी का लालच देकर बुलाया और उसे दुष्कर्म किया। देवर की बेटी ने तीनों द्वारा टॉफी देकर पकड़ ले जाने की करतूत बताई।