{"_id":"5863fb5e4f1c1b8840eed87d","slug":"four-teachers-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चार शिक्षिकाएं घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में चार शिक्षिकाएं घायल
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडेरवा मार्ग पर करनपुर जय गुरु देव आश्रम के पास शिक्षिकाओं से भरी आटो में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें चार शिक्षिकाएं समेत पांच घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
सांऊघाट ब्लाक के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बटेला में तैनात प्रधानाध्यापिका कमला श्रीवास्तव, शिक्षिका मंजू देवी, श्रुति त्रिपाठी और फामिदा रोजाना की तरह बुधवार को भी छुट्टी होने के बाद घर के लिए एक साथ रवाना हुई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुरानी बस्ती थानान्तर्गत प्लास्टिक काम्पलेक्स से आगे बढ़ने पर सरला इंटरनेशनल के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक में आटो सामने से टकरा गया। हादसे के वक्त आटो में चालक के अलावा एक और व्यक्ति सवार था। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।