फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former MLA and business leaders nominated

पूर्व विधायक और व्यापारी नेता नामजद

Tue, 19 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 19 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Former MLA and business leaders nominated
पूर्व विधायक और व्यापारी नेता नामजद - फोटो : Self
हाईवे से सटे एक भूखंड को लेकर शुरू हुए विवाद में तीसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। एक पक्ष के व्यापारी नेता ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह की तहरीर पर पूर्व विधायक व कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी राना कृष्ण किंकर सिंह समेत कई अज्ञात के खिलाफ बाउंड्रीवाल तोड़कर सरिया वगैरह उठा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष के बरसाती निवासी संसारपुर फुटहिया की तहरीर पर व्यापारी नेता ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह, ज्ञानेश सिंह, आयुश सिंह व विनोद निवासी मरवटिया थाना नगर हाल मुकाम रामेश्वरपुरी थाना कोतवाली के खिलाफ अवैध रूप से जमीन कब्जा करने, धमकी देने सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


यह मामला रविवार को तब सुर्खियों में आया, जब व्यापारी नेता ज्ञानेश प्रताप सिंह ने पूर्व विधायक पर जेसीबी लगाकर बाउंड्री ढहा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। जवाब में पूर्व विधायक पक्ष ने भी आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए अलग से तहरीर दी, जिसमें व्यापारी नेता व उनके सहयोगियों द्वारा रास्ते में घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया। दोनों पक्षों के दावों की पुष्टि कराने की पुलिस ने कोशिश तो की मगर प्रकरण राजस्व का होने से असल मुद्दे तक नहीं पहुंच पाई। इस बीच दोनों पक्षों का दबाव बढ़ने पर नगर थाने की पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। एसपी कृपाशंकर सिंह के अनुसार उस जमीन का मुकदमा पहले से चल रहा है। जांच के बाद जल्द ही सारी सच्चाई सामने होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed