फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   forcefully buried

लड़के वालों ने जबरन दफनाया

Mon, 16 May 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
forcefully buried
कलवारी थाना क्षेत्र मे किशोरी के आत्मदाह करने पर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के बैड़ारी गांव की किशोरी के आत्मदाह का मामला तूल पकड़ने लगा है। तहरीर के इंतजार में हाथ-पर-हाथ धरे बैठी रही पुलिस 24 घंटे बाद हरकत में आई। उधर, लड़की के परिवार वालों पर लड़के की ओर से मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाने लगे। 
विज्ञापन


यही नहीं, जोर डालकर पास के कब्रिस्तान में उसका शव भी दफन करा दिया। मगर रविवार शाम को लड़की के पिता थाने पहुंचे और तहरीर दी कि उसकी बेटी का शव उन्हीं लोगों ने जबरन दफन करा दिया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


सोमवार को मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर पुलिस कब्र खोदवाकर शव निकल वाले की कोशिश करेगी। घटना क्रम यूं है कि बैड़ारी गांव के एक ट्रक चालक जीशान का गांव की लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुंबई रहकर ट्रक चलाने वाला जीशान मोबाइल पर जब प्रेमिका से बात करता था, तो उससे निकाह करने का वादा करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की उसके झांसे में आती रही। इधर,  हफ्ते  भर  पहले जबसे जीशान घर लौटा, तबसे शादी का दबाव ज्यादा बढ़ गया लेकिन वह मुकरने लगा। शनिवार को लड़की के पिता 25-30 लोगों को लेकर उसके घर पहुंच गए। 


घंटों पंचायत चलती रही मगर बात नहीं बनी। भरी पंचायत में लड़की चिल्ला-चिल्लाकर कहती रही कि  इसने उससे शादी का वादा करके  दिलासा देता रहा, मगर उसकी  बात  को  जीशान व उसके परिवार वालों ने अनसुना कर दिया।  इससे  आहत होकर वह भागकर घर  पहुंची  और अपने ऊपर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा ली। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed