{"_id":"5563f970bb4b0a01a2004a96a09b54b9","slug":"fogging-today-in-dengue-affected-ward-katra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू प्रभावित वार्ड कटरा में फॉगिंग आज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेंगू प्रभावित वार्ड कटरा में फॉगिंग आज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शहर के कटरा मोहल्ले में डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य
विज्ञापन
विभाग और नगर पालिका के जिम्मेदारों की आंखें खुल गई हैं। कटरा सहित अन्य
मोहल्लों में फॉगिंग के लिए नगर पालिका ने योजना बनाई है। शुक्रवार को कटरा
मोहल्ले में फॉगिंग के साथ ही अन्य मोहल्लों में टीम पहुंचेगी।
बता दें कि कटरा मोहल्ला निवासी बृजमोहन श्रीवास्तव के डेंगू पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधीन मलेरिया निरीक्षक आदि की टीम ने मोहल्ले के 20 लोगाें का रक्त का नमूना लिया था। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष के डॉ राकेश मणि ने बताया कि बृजमोहन श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल, ओपेक कैली सहित बाहर के चिकित्सकों से भी इलाज कराया।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी की जांच में वह डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद मलेरिया विभाग और नगर पालिका ने मिलकर प्रभावित मोहल्ले में फॉगिंग कराने का निर्णय लिया है। ईओ डॉ आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि कटरा वार्ड के अलावा शहर के अन्य वार्डों में भी फॉगिंग के लिए टीम तय कर दी गई है। सफाई निरीक्षक की निगरानी में शहर में फॉगिंग कराई जाएगी।